Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत

भारत की राष्ट्रपति 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2026 तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित:
Read in English

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2026 तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी।

भारत की राष्ट्रपति 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2026 तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी
फ़ोटो: Graphic
शेयर करें

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2026 तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी।

27 नवंबर को राष्ट्रपति केरलम के वडक्कुमभागम, कालडी स्थित थलैयट्टुमपिल्ली में आदि शंकराचार्य की जन्म स्थली जाएंगी। उसी दिन, वे केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

28 नवंबर को राष्ट्रपति केरलम के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में ऑटम टर्म 2026 की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी।

29 नवंबर को राष्ट्रपति मिजोरम के केलसिह स्थित रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगी।

30 नवंबर को राष्ट्रपति आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह और इसके रजत जयंती समारोहों के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

1 दिसंबर को राष्ट्रपति नागालैंड के किसामा में 27वें हॉर्नबिल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
शेयर करें

संबंधित खबरें