Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत

मूल्यांकन के लिए कहानी का मानवीय चरित्र एवं गांधीवादी आदर्शों के साथ जुड़ाव सबसे प्रमुख विचार: आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक जूरी सदस्य मनोज कदम

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित:

दस फिक्शन फीचर फिल्में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जो शांति, सहिष्णुता, सहानुभूति, सामाजिक न्याय और अंतर-सांस्कृतिक संवाद के विषयों को दर्शाती हैं। महोत्सव से इतर पत्र सूचना…

मूल्यांकन के लिए कहानी का मानवीय चरित्र एवं गांधीवादी आदर्शों के साथ जुड़ाव सबसे प्रमुख विचार: आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक जूरी सदस्य मनोज कदम
फ़ोटो: Graphic
शेयर करें

दस फिक्शन फीचर फिल्में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जो शांति, सहिष्णुता, सहानुभूति, सामाजिक न्याय और अंतर-सांस्कृतिक संवाद के विषयों को दर्शाती हैं। महोत्सव से इतर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक जूरी के सदस्य श्री मनोज कदम और इफ्फी के क्रिएटिव डायरेक्टर श्री पंकज सक्सेना ने मीडिया के साथ बातचीत की।

इस बातचीत के दौरान श्री मनोज कदम ने सार्थक विचारों को संप्रेषित करने और शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सिनेमा को एक माध्यम के रूप में उपयोग करने की चयनित फिल्मों की साझा प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

फिल्मों के मूल्यांकन के प्रति जूरी के दृष्टिकोण को समझाते हुए कदम ने कहा कि सबसे प्रमुख विचार कहानी का मानवीय चरित्र और गांधीवादी आदर्शों, विशेष रूप से अहिंसा और सिनेमा के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने के साथ उसका जुड़ाव था। उन्होंने कहा कि फिल्म की कलात्मक और तकनीकी गुणवत्ता के साथ-साथ वह ईमानदारी और दृढ़ विश्वास भी महत्वपूर्ण विचार थे, जिसके साथ फिल्म निर्माता अपना इच्छित संदेश संप्रेषित करता है।

इस वर्ष के इफ्फी  के विषय सीमाओं से परे कहानियां का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चयनित फिल्मों ने दर्शकों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों की सैर कराई है, जिससे अपरिचित संस्कृतियों और दृष्टिकोणों की अंतर्दृष्टि मिली है। उन्होंने कहा, "प्रत्येक फिल्म की अपनी क्षमता और कलात्मक मूल्य होते हैं। यह उस देश के सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक पहलुओं को दर्शाती है। जो फिल्में पूरी दुनिया की यात्रा कर रही हैं, वे जूरी को भी उनकी संस्कृति जानने के लिए अपने साथ यात्रा करा रही हैं। यही सिनेमा की ताकत है, जो आपको दुनिया से परिचित कराती है।"

प्रतिस्पर्धा में शामिल कुछ फिल्मों पर प्रकाश डालते हुए कदम ने स्ट्रॉबेरीज का हवाला दिया, जो महिलाओं के प्रति अन्याय के खिलाफ संघर्ष का चित्रण है और महिला शक्ति की पुष्टि करती है। उन्होंने द फॉल ऑफ द क्वीन  की ओर भी इशारा किया, जो दवाओं के पेटेंट और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच से जुड़ी चिंताओं को उठाती है, और स्क्रॉल  का उल्लेख किया, जो युवा पीढ़ी के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। उन्होंने कहा कि कई फिल्में सामाजिक समस्याओं को चित्रित करने से आगे बढ़कर दर्शकों को व्यावहारिक समाधानों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने यह भी राय व्यक्त की कि केवल दर्शकों की प्रतिक्रियाएं ही किसी फिल्म की गुणवत्ता निर्धारित नहीं कर सकतीं।

संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए इफ्फी  के कला निदेशक पंकज सक्सेना ने कहा कि आईसीएफटी-यूनेस्को के मैंडेट ने सहिष्णुता, शांति, समझ और अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाली फिल्मों के चयन के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा प्रदान की है। उन्होंने समाज को आकार देने में सिनेमा की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला और आगाह किया कि इस माध्यम का उपयोग किस प्रकार किया जाता है, इसके आधार पर फिल्में लाभदायक और हानिकारक दोनों हो सकती हैं।

सक्सेना ने कहा कि ग्लोबल साउथ के समाज, विशेष रूप से वे जो तीव्र सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तनों से गुजर रहे हैं, सिनेमाई रचनात्मकता के लिए उर्वर भूमि प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केन्या, हैती और तुर्की जैसे देशों की फिल्में दर्शकों को बदलती सामाजिक वास्तविकताओं और सांस्कृतिक गतिशीलता के बारे में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि फिल्म निर्माताओं के लिए सामाजिक समस्याओं का हमेशा निश्चित समाधान प्रदान करना आवश्यक नहीं है, क्योंकि प्रासंगिक प्रश्न उठाना और जनमानस के विचारों को प्रेरित करना भी कला के उतने ही आवश्यक कार्य हैं। उन्होंने कहा, "एक कलाकार का काम समाधान प्रदान करना हो सकता है, लेकिन यह अनसुलझे प्रश्न छोड़ना भी हो सकता है। यह बिल्कुल ठीक है, और हम दोनों प्रकार के कलाकारों का सम्मान करते हैं।"

कहानियों को भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे जाने में क्या सक्षम बनाता है, इस प्रश्न का उत्तर देते हुए सक्सेना ने सौंदर्यशास्त्र और प्रासंगिकता, या रूप और विषय-वस्तु को आवश्यक तत्वों के रूप में पहचाना।

संवाददाता सम्मेलन का संचालन श्री महेश कुमार ने किया।

आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के बारे में

यूनेस्को के तत्वावधान में पेरिस स्थित इंटरनेशनल काउंसिल फॉर फिल्म, टेलीविजन एंड ऑडियोविजुअल कम्युनिकेशन (आईसीएफटी) के सहयोग से इफ्फी  के 46वें संस्करण में स्थापित, आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक उन फिल्मों को सम्मानित करता है जो महात्मा गांधी के अहिंसा, सहिष्णुता, अंतर-सांस्कृतिक समझ और शांति की संस्कृति के आदर्शों को दर्शाती हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिता के लिए चयनित दस फिल्में (सात अंतर्राष्ट्रीय और तीन भारतीय) विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों की कहानियों को एक साथ लाती हैं, जो मानवीय संबंधों, सामाजिक चुनौतियों और साझा मूल्यों को उजागर करती हैं।

Read IFFILOID here: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
शेयर करें

संबंधित खबरें