Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत

लोक सभा अध्यक्ष ने श्री जी. वी. मावलंकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित: · अपडेट:

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष, श्री गणेश वासुदेव मावलंकर की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

लोक सभा अध्यक्ष ने श्री जी. वी. मावलंकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
फ़ोटो: Graphic
शेयर करें

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष, श्री गणेश वासुदेव मावलंकर की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश; सांसदों; पूर्व सांसदों ; लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री मावलंकर, जिनका जन्म 27 नवंबर 1888 को बड़ौदा (वर्तमान गुजरात) में हुआ था, ने भारत की संसदीय संस्थाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 1937 में अहमदाबाद से बॉम्बे विधान सभा के सदस्य के रूप में अपने विधायी जीवन की शुरुआत की और 1946 तक उसके अध्यक्ष रहे। बाद में उन्होंने छठी केंद्रीय विधान सभा की अध्यक्षता की और स्वतंत्रता पूर्व के महत्वपूर्ण वर्षों में उसका मार्गदर्शन किया ।

1947 के बाद, श्री मावलंकर ने संविधान सभा (विधायी) के अध्यक्ष तथा तत्पश्चात अंतरिम संसद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1952 में प्रथम लोक सभा के गठन के साथ, उन्हें 15 मई 1952 को सर्वसम्मति से लोक सभा अध्यक्ष चुना गया और 27 फरवरी 1956 को उनके निधन तक उन्होंने इस दायित्व का निर्वहन उत्कृष्ट रूप से किया। उनका अनुशासन और प्रतिबद्धता आज भी भारतीय संसद की कार्यप्रणाली और परंपराओं को परिभाषित करती है।

श्री मावलंकर का चित्र, जिसे श्री माधव सातवळेकर ने बनाया है, संविधान सदन की  लॉबी को सुशोभित कर रहा है। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 7 सितंबर 1956 को किया था।

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
शेयर करें

संबंधित खबरें