Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत

IFFI 2026 : अनोखे सिनेमाई अंदाज़ के ज़रिए इंसानी जज़्बातों की पड़ताल करती है 'द ब्लैक सी’

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित:

गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान, अरबी भाषा की फीचर फिल्म 'द ब्लैक सी' (The Black Sea) के निर्माताओं ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत की। पहली बार निर्देशन कर रहे अलादीन मुस्तफा, निर्माता हम्दी सामेह, और…

IFFI 2026 : अनोखे सिनेमाई अंदाज़ के ज़रिए इंसानी जज़्बातों की पड़ताल करती है 'द ब्लैक सी’
फ़ोटो: PIB
शेयर करें

गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान, अरबी भाषा की फीचर फिल्म 'द ब्लैक सी' (The Black Sea) के निर्माताओं ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत की। पहली बार निर्देशन कर रहे अलादीन मुस्तफा, निर्माता हम्दी सामेह, और फिल्म संपादक व कार्यकारी निर्माता मोताज़ नाशी ने पत्रकारों के साथ चर्चा की। उन्होंने फिल्म की शुरुआत, इसकी सार्वभौमिक प्रासंगिकता और इसके संपादन कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

'द ब्लैक सी' की प्रेरणा और अपनी पहली फीचर फिल्म के लिए इस विषय को चुनने के बारे में, निर्देशक अलादीन मुस्तफा ने IFFI में अपनी फिल्म को प्रस्तुत करने और अरब संस्कृति की कहानी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने पर खुशी ज़ाहिर की। फिल्म की मुख्य थीम के बारे में उन्होंने कहा कि यह फिल्म दिखाती है कि जब मनुष्य किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश करता है, तो उसकी अनियंत्रित इच्छाएं किस हद तक बेकाबू हो सकती हैं। यह फिल्म प्रश्न उठाती है कि अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं और क्या-क्या चरम कदम उठा सकते हैं।

महोत्सव में मिस्र की (Egyptian) फिल्म को भारतीय और वैश्विक दर्शकों के सामने लाने से जुड़े प्रश्न के उत्तर में, निर्माता हम्दी सामेह ने इस कहानी के विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े होने (cross-cultural resonance) पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भले ही 'द ब्लैक सी' अरबी भाषा में बनी मिस्री फिल्म है, लेकिन यह किसी एक विशेष संस्कृति या भौगोलिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, "यह फिल्म ऐसी बातें करती है जो अलग-अलग देशों के लोगों में समान हैं। हर जगह मनुष्यों की बुनियादी इच्छाएं एक जैसी होती हैं, यही कारण है कि यह फिल्म भारत और विश्व भर के दर्शकों से जुड़ पाती है।"

फिल्म के तकनीकी और कथात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए, फिल्म संपादक और कार्यकारी निर्माता मोताज़ नाशी ने बताया कि कैसे फिल्म में तनाव और कैद के अहसास को दिखाने के लिए लय (रिदम) और गति (पेसिंग) का इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो घर के अंदर कैद हैं और खतरनाक मनोवैज्ञानिक ऐप के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना था कि फिल्म के गहरे विचार दर्शकों तक सही ढंग से पहुँचें। फिल्म की टीम ने तेजी से कट लगाने के बजाय, जानबूझकर धीमी और सधी हुई गति चुनी, ताकि दर्शक किरदारों के अनुभवों में पूरी तरह डूब सकें और उस मुख्य संदेश को महसूस कर सकें जिसे फिल्म निर्माता पहुँचाना चाहते थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में, शानदार स्वागत के लिए फिल्म निर्माताओं ने फेस्टिवल के आयोजकों और भारतीय दर्शकों का आभार व्यक्त किया। अपनी विशेष गति और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी के साथ, 'द ब्लैक सी' (The Black Sea) IFFI 57 के दर्शकों को ऐसा सिनेमाई अनुभव देती है, जो क्षेत्रीय कहानियों को वैश्विक मानवीय सच्चाइयों से जोड़ता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन सुश्री सृष्टि सुरेश कुले ने किया।

मिस्र की संस्कृति पर आधारित होने के बावजूद, 'द ब्लैक सी' ऐसे विषयों को छूती है जो हर समाज के लोगों से जुड़ते हैं। यह फिल्म IFFI 2026 की थीम, 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' (सीमाओं से परे कहानियाँ) की भावना को बखूबी दर्शाती है। मानवीय इच्छाओं की सार्वभौमिक पड़ताल और कहानी कहने के अनोखे अंदाज के जरिए, यह फिल्म दिखाती है कि कैसे सिनेमा भाषाई और सांस्कृतिक सीमाओं को पार कर सकता है, और साझा मानवीय अनुभवों के माध्यम से दर्शकों को एक साथ ला सकता है।

IFFILOID यहाँ पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
IFFI 2026 : अनोखे सिनेमाई अंदाज़ के ज़रिए इंसानी जज़्बातों की पड़ताल करती है 'द ब्लैक सी’ 1
1/3 — PIB
IFFI 2026 : अनोखे सिनेमाई अंदाज़ के ज़रिए इंसानी जज़्बातों की पड़ताल करती है 'द ब्लैक सी’ 2
2/3 — PIB
IFFI 2026 : अनोखे सिनेमाई अंदाज़ के ज़रिए इंसानी जज़्बातों की पड़ताल करती है 'द ब्लैक सी’ 3
3/3 — PIB
शेयर करें

संबंधित खबरें