Skip to content
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत

डीएचटीआई ने फ़िजी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के लिए रक्षा प्रशासन और लोक प्रशासन पर केंद्रित पहला वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किया

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित: · अपडेट:
Read in English

रक्षा मंत्रालय के रक्षा मुख्यालय प्रशिक्षण संस्थान (डीएचटीआई) ने फिजी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के लिए 'रक्षा प्रशासन और लोक प्रशासन में नवोदित नेतृत्वकर्ताओं के लिए वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम' प्रारंभ किया है। चार सप्ताह के इस कार्यक्रम का प्रथम चरण 16 से 27 नवंबर 2026 तक…

डीएचटीआई ने फ़िजी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के लिए रक्षा प्रशासन और लोक प्रशासन पर केंद्रित पहला वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किया
फ़ोटो: PIB
शेयर करें

रक्षा मंत्रालय के रक्षा मुख्यालय प्रशिक्षण संस्थान (डीएचटीआई) ने फिजी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के लिए 'रक्षा प्रशासन और लोक प्रशासन में नवोदित नेतृत्वकर्ताओं के लिए वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम' प्रारंभ किया है। चार सप्ताह के इस कार्यक्रम का प्रथम चरण 16 से 27 नवंबर 2026 तक सुवा में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन फिजी के रक्षा और पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री श्री पियो टिकोडुआदुआ ने किया। उन्होंने भारत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम फिजी में संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायता करेगा।

फिजी में भारत के उच्चायुक्त श्री सुनीत मेहता ने डीएचटीआई के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और बढ़ती साझेदारी को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में सुशासन, रक्षा खरीद, शासन में नैतिकता, प्रतिभा प्रबंधन और क्षमता निर्माण, प्रशासनिक कानून, नागरिक-केंद्रित शासन, रक्षा क्षेत्र में लेखा परीक्षा संबंधी ढांचे के आधुनिकीकरण, डिजिटल परिवर्तन के लिए एआई, उद्देश्य-आधारित नेतृत्व, रणनीतिक संचार और रक्षा क्षेत्र के नेताओं के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता (इमोशनल इंटेलिजेंस) जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम का द्वितीय चरण नई दिल्ली में 2027 की पहली तिमाही में दो सप्ताह के लिए आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम फिजी में क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और साथ ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करता है।

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
डीएचटीआई ने फ़िजी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के लिए रक्षा प्रशासन और लोक प्रशासन पर केंद्रित पहला वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किया 1
1/2 — PIB
डीएचटीआई ने फ़िजी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के लिए रक्षा प्रशासन और लोक प्रशासन पर केंद्रित पहला वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किया 2
2/2 — PIB
शेयर करें

संबंधित खबरें