21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री का वक्तव्य
Your Excellency, प्रेसीडेंट मार्कोस, Your Majesty, Excellencies, नमस्कार। ईस्ट एशिया समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं प्रेसीडेंट मार्कोस को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। Friends, कोविड महामारी के बाद से दुनिया लगातार एक के बाद एक संकटों का सामना कर रही है। संघर्षों के…

Your Excellency, प्रेसीडेंट मार्कोस,
Your Majesty,
Excellencies,
नमस्कार।
ईस्ट एशिया समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं प्रेसीडेंट मार्कोस को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।
Friends,
कोविड महामारी के बाद से दुनिया लगातार एक के बाद एक संकटों का सामना कर रही है। संघर्षों के कारण फूड, फ्यूल और फर्टिलाइज़र पर दबाव बढ़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर Ships और Seafarersको भी निशाना बनाया जा रहा है। आतंकवाद के गंभीर खतरे के साथ-साथ, Cyber Fraud और Online Scams जैसे नए सीमा-पार अपराध भी बढ़ रहे हैं।
Friends,
आज दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है—शांति, स्थिरता और Predictability की।
पिछले कई वर्षों से ईस्ट एशिया समिट साझा चुनौतियों का समाधान खोजने और आपसी सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच रहा है। संवाद, आपसी सम्मान और सहयोग की यही भावना भारत की विदेश नीति की आधारशिला है।
आसियान यूनिटी और सेन्ट्रैलिटी हमारी Act East Policyके केंद्र में हैं। हम एक Free, Open, Inclusive और Rules-based इंडो-पेसिफिक के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया,हम शांति के हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे।
Friends,
हमारे समुद्र हमारी साझा समृद्धि की जीवनरेखा हैं। इनकी सुरक्षा और Freedom of Navigationसुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस दिशा में, हम एक Seafarers' Safety Initiative शुरू कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत Joint Training और Emergency Response में सहयोग बढ़ाएँगे।
Friends,
डिजिटल दुनिया में भी विश्वास और सुरक्षा सुनिश्चित करना उतना ही आवश्यक है। भारत में इस वर्ष आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में हमने Human-centric, Inclusive और Safe AI के विकास पर ज़ोर दिया। साथ ही, Deepfakes और Misinformation से निपटने के लिए Digital Watermarking जैसी तकनीकों की आवश्यकता पर भी बल दिया।
Online Scam के विरुद्ध आज के Joint Statement का हम स्वागत करते हैं।
इस बढ़ते खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए, हम भारत की National Forensic Sciences University में ईस्ट एशिया समिट Cyber Crime Conference आयोजित करने का प्रस्ताव रखते हैं।
Friends,
हमारे संबंधों की नींव हजारों वर्षों की साझा विरासत में है। भारत के लोथल में बन रहा National Maritime Heritage Complex जल्द ही इस साझा विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए लोथल में हमईस्ट एशिया समिट Maritime Heritage Festival भी आयोजित करेंगे।
हम अगले वर्ष नालंदा में ईस्ट एशिया समिट University Heads Conclave की मेजबानी करेंगे, जिससे शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में हमारे सहयोग को नई ऊर्जा मिलेगी।
Friends,
इस वर्ष हम साउथ-ईस्ट एशिया की ऐतिहासिक Treaty of Amity and Cooperation की पचासवीं वर्षगाँठ मना रहे हैं।
पचास वर्ष पहले इस क्षेत्र ने दुनिया को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया था—शांति, संप्रभुता के सम्मान और संवाद का संदेश। आज उस संदेश की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। हमारा साझा भविष्य संघर्ष से नहीं, आपसी सम्मान और सहयोग से बनेगा।
इसी विज़न के साथ, भारत आसियान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
बहुत-बहुत धन्यवाद।




