Skip to content
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे का भ्रमण किया

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित: · अपडेट:
Read in English

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे का भ्रमण किया और 'पानी प्यारे' (संगत) की उपस्थिति में गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखी। इस अवसर पर सीनेटर महामहिम फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर श्री फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो सहित कई…

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे का भ्रमण किया
फ़ोटो: Graphic
शेयर करें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे का भ्रमण किया और 'पानी प्यारे' (संगत) की उपस्थिति में गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखी। इस अवसर पर सीनेटर महामहिम फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर श्री फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मूल रूप से वर्ष 1901 में स्थापित और वर्ष 1903 में विधिवत रूप से संगठित इस संस्था को वर्ष 1924 में 'खालसा दीवान' के रूप में पंजीकृत किया गया था। खालसा दीवान गुरुद्वारे को फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा होने का विशेष गौरव प्राप्त है। यह मनीला में सिख और अन्य समुदायों के लिए अपनी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और परोपकारी गतिविधियों के माध्यम से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

खालसा दीवान गुरुद्वारा भारतीय-सिख समुदाय और फिलीपींस के लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में स्थित है।

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
शेयर करें

संबंधित खबरें