Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत

57वें इफ्फी में ‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ ने बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2026 जीता

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित:

रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित, प्रभलीन संधू द्वारा रचित और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर द्वारा निर्मित हिंदी डॉक्यूड्रामा सीरीज 'मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी' ने गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2026 जीत लिया है। यह…

57वें इफ्फी में ‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ ने बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2026 जीता
फ़ोटो: Graphic
शेयर करें

रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित, प्रभलीन संधू द्वारा रचित और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर द्वारा निर्मित हिंदी डॉक्यूड्रामा सीरीज 'मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी' ने गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2026 जीत लिया है। यह पुरस्कार आज रात महोत्सव के समापन समारोह में प्रदान किया गया।

इस साल प्राप्त कुल 46 प्रविष्टियों में से, भारतीय भाषाओं की पांच शॉर्टलिस्ट की गई सीरीज में से इसे चुना गया। अन्य शॉर्टलिस्ट की गई सीरीज थीं: चंद्रकांत लता गायकवाड़ द्वारा निर्देशित देवखेल (मराठी), रुचिर अरुण द्वारा निर्देशित मुसाफिर कैफे (हिंदी), देवा कट्टा द्वारा निर्देशित माया सभा ​​(तेलुगु) और हिमांक गौर द्वारा निर्देशित आदर्श बाल विद्यालय (हिंदी)।

जूरी की ओर से अध्यक्ष श्री जमनादास मजेठिया ने चयन प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम पांच नामांकित सीरीज को चुनने से पहले, शुरुआत में 12 प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि जूरी को ऐसी कहानियों की तलाश थी, जो भारतीयों के दिलों को छू लें, राष्ट्र की भावना को दर्शाएं और दर्शकों को प्रेरित करें। उन्होंने वेब सीरीज की बढ़ती लोकप्रियता पर भी जोर दिया, जहां ऐसी सामग्री उपलब्ध हो, जिसे परिवार एक साथ बैठकर देख सकते हैं। उन्होंने नामांकित सीरीज में शामिल कहानियों की विविधता की सराहना की।

जूरी ने इस विजेता सीरीज को चुना, क्योंकि यह स्वदेशी उद्यमों और भारत की औद्योगिक उपलब्धियों का जश्न मनाती है। जूरी ने कहा: "सफलता की कहानियों को सुनाया जाना चाहिए और उनका जश्न मनाया जाना चाहिए। विशेष रूप से, औद्योगिक उपलब्धियां उद्यमशीलता, दृढ़ता और दूरदृष्टि के बारे में बेहतरीन सीख देती हैं। यह सीरीज उस भावना को बहुत खूबसूरती से दिखाती है और पूरे भारत में सपनों के सच होने और आकांक्षाओं के पूरा होने की ऐसी और भी कहानियों के लिए रास्ता खोलती है। ये ऐसी कहानियां हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए, साझा किया जाना चाहिए और जिनका जश्न मनाया जाना चाहिए, क्योंकि ये आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं।"

डिजिटल स्टोरीटेलिंग के बढ़ते दायरे को मान्यता देने के लिए 2023 में 54वें इफ्फी में शुरू किए गए बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार के तहत एक प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपये की नकद इनामी राशि दी जाती है। यह राशि निर्देशक, निर्माता और क्रिएटर के बीच बराबर-बराबर बांटी जाती है।

जून 2026 में अमेज़न MX प्लेयर पर रिलीज़ हुई 'मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी' छह एपिसोड की एक हिंदी डॉक्यूड्रामा है, जो भारत के प्रमुख उपभोक्ता ब्रांडों में से एक के आगे बढ़ने की कहानी बताती है। विनय कामथ की किताब 'टाइटन: इनसाइड इंडियाज़ मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड' पर आधारित इस सीरीज में जिम सर्भ ने ज़ेरक्सेस देसाई की और नसीरुद्दीन शाह ने जेआरडी टाटा की भूमिका निभाई है।

यह पुरस्कार 57वें इफ्फी के समापन समारोह के मुख्य आकर्षणों में से एक था। इस समारोह के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सिनेमा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का नौ दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ।

इस पुरस्कार के लिए जूरी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस यहाँ देखें:

IFFI 2026 | Best Web Series Jury Press Conference | JD Majethia, Krishna Hebbale & Jury Members |

IFFILOID (इफ्फीलॉइड) यहाँ पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

* * *

पीके/केसी/आरटी/एनएस/एसएस

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
शेयर करें

संबंधित खबरें