Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत

डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने 'हनुमान अंश' के लिए 57वें इफ्फी में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार जीता

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित:

विषय संचालित सिनेमा और प्रभावशाली कहानी कहने की कला का जश्न मनाते हुए, डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अपनी पहली फीचर फिल्म 'हनुमान अंश' के लिए 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में 'भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार 28…

डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने 'हनुमान अंश' के लिए 57वें इफ्फी में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार जीता
फ़ोटो: Graphic
शेयर करें

विषय संचालित सिनेमा और प्रभावशाली कहानी कहने की कला का जश्न मनाते हुए, डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अपनी पहली फीचर फिल्म 'हनुमान अंश' के लिए 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में 'भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार 28 नवंबर 2026 को गोवा में आयोजित महोत्सव के समापन समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में एक ट्रॉफी और 5 लाख रुपये की नकद राशि दी गई।

फिल्मों, विज्ञापनों और संगीत वीडियो के क्षेत्र में 100 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके लेखक और निर्देशक चतुर्वेदी, अपने साथ एक समृद्ध रचनात्मक अनुभव लेकर आए हैं। एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने फिल्म निर्माण की दुनिया में आने से पहले लगभग पांच वर्षों तक चिकित्सा के क्षेत्र में काम किया। उन्होंने रचनात्मक निर्देशक (क्रिएटिव डायरेक्टर) के रूप में काम किया है, फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा के साथ सहयोग किया है और टेलीविजन सीरीज 'फौजी 2' के लिए लेखन भी किया है। नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने 2020 में 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माय लाइफ' नामक पुस्तक भी लिखी थी।

फिल्म में सादगी और भावनात्मक कहानी कहने के अंदाज पर जो जोर दिया गया है, वह जूरी की सराहना में भी प्रतिबिंबित होता है। पुरस्कार की घोषणा करते हुए जूरी ने इस बात को रेखांकित किया कि "बजट मायने नहीं रखता, कंटेंट मायने रखता है।" उन्होंने संस्कृति, आस्था और संगीत को एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव के साथ पिरोने के लिए चतुर्वेदी की प्रशंसा की। जूरी ने फिल्म की सरल कहानी कहने की शैली की भी तारीफ की और इसे आज के ऐसे दौर में एक ताज़ा दृष्टिकोण बताया, जहाँ अक्सर विशेष प्रभाव (स्पेशल इफेक्ट्स) और तकनीक का बोलबाला रहता है। जूरी ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दर्शकों से मिली फिल्म की प्रशंसा का भी जिक्र किया।

जूरी के प्रशस्ति पत्र में लिखा है: "बजट मायने नहीं रखता, कंटेंट मायने रखता है। हम डॉ. विशाल चतुर्वेदी को उनकी पहली फिल्म 'हनुमान अंश' में सिनेमा के इस मूल आधार को समाहित करने के लिए सम्मानित करते हैं।"

प्रशस्ति-पत्र में आगे कहा गया है, "संस्कृति, आस्था और संगीत को एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव के साथ पिरोकर आपने जो उपलब्धि हासिल की है, वह वाकई अद्भुत है। आज के दौर में, जब हर तरफ विशेष प्रभाव (स्पेशल इफेक्ट्स) और तकनीक का बोलबाला है, आपकी कहानी कहने का सरल अंदाज तारीफ के काबिल है। दुनिया भर के सिनेमाघरों में दर्शकों ने इस फिल्म का ताली बजाकर स्वागत किया है। 'हनुमान अंश' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार जीतने पर डॉ. विशाल चतुर्वेदी को हमारी ओर से बहुत-बहुत बधाई।"

फिल्म के बारे में:

फिल्म, हनुमान अंश लक्ष्मी नारायण की आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाती है। आज के उत्तर प्रदेश के एक गांव में जन्मे लक्ष्मी नारायण जीवन, मृत्यु और मानवीय दुखों से जुड़े सवालों के जवाब खोजने के लिए पूरे उत्तर भारत की यात्रा पर निकलते हैं। इस सफर के दौरान संतों और आम लोगों से उनकी मुलाकातें होती हैं, जो धीरे-धीरे उनके आध्यात्मिक दृष्टिकोण को आकार देती हैं। इसी दौरान, नीम करौली गांव के पास एक रहस्यमयी घटना घटती है, जिसके बाद उन्हें 'नीम करौली बाबा' के नाम से जाना जाने लगता है। फिल्म दिखाती है कि कैसे वे एक सम्मानित आध्यात्मिक संत बन गए। उनकी शिक्षाओं ने बाद में दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया, जिनमें स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी हस्तियां भी शामिल हैं। यह फिल्म एक प्रस्तावित तीन फिल्मों की श्रृंखला का पहला हिस्सा है। इस फिल्म में सादगी, आत्म-खोज और आत्म-चिंतन जैसे विषयों को गहराई से दिखाया गया है। फिल्म दर्शकों को याद दिलाती है कि खुद को समझने से ही दुनिया को समझने की शुरुआत होती है।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी का संवाददाता सम्मेलन यहां देखें:

इफ्फी 2026 में 'हनुमान अंश पर पीआईबी कवरेज को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पढ़ें और फॉलो करें:

इफ्फी लॉईड यहां पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
शेयर करें

संबंधित खबरें