Skip to content
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
बिज़नेस

सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित: · अपडेट:
Read in English

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा।

सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया
फ़ोटो: PIB
शेयर करें

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा।

सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया।

507 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला यह करदाता लाउंज, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समकालीन प्रौद्योगिकी और आकर्षक अनुभवों के साथ मिलाकर, विकास और विरासत की भावना को जीवंत करता है।

यह लाउंज भारत के कर प्रशासन के विकास और विभाग के प्रगतिशील, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित कर प्रणाली के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है। इसके प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं:

त्रिवेणी काइनेटिक एलईडी: लाउंज का डिजिटल केंद्रबिंदु, जो गति, प्रकाश और गतिशील चलचित्र कथा का संयोजन, जो कि परंपरा, प्रौद्योगिकी और परिवर्तन के संगम का प्रतीक है, इसके साथ ही एक कार-साथी होलोबॉक्स भी है, जो आगंतुकों से संवाद करता है और उनके प्रश्नों के उत्तर देता है।

ट्री ऑफ लाइफ: लाउंज के केंद्र में ट्री ऑफ लाइफ स्थित है, जिसकी गहरी, शाश्वत जड़ें विरासत – भारत की धरोहर, चिरस्थायी मूल्यों और सामूहिक कल्याण का प्रतीक हैं। विकास का मेहराब राष्ट्र की प्रगति और आकांक्षाओं की यात्रा को दर्शाता है, जबकि आशा का छत्र संरक्षण, समावेशिता और सामूहिक कल्याण का प्रतीक है, जो यह बताता है कि जिम्मेदार कराधान राष्ट्र निर्माण में कैसे योगदान देता है।

विरासत से प्रेरित प्रवेश द्वार: प्रवेश द्वार सांची स्तूप के प्रतिष्ठित तोरण से प्रेरित है, जिसे समकालीन डिजाइन में नया रूप दिया गया है। शुभ आरंभ का प्रतीक यह प्रवेश द्वार आयकर अधिनियम, 2025 के अंतर्गत कर सुधारों के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। प्रवेश द्वार पर स्थित दो स्तंभों में से एक पर विभाग का मार्गदर्शक आदर्श वाक्य और दूसरी पर 'प्रारंभ – नया आयकर अधिनियम, 2025' अंकित है।

गतिशील एलईडी फेशिया: लाउंज में फैली एलईडी फ़ेशिया इसे एक जीवंत डिजिटल पहचान देती है, जो प्रमुख संदेशों और विभागीय पहलों को प्रदर्शित करती है।

इंटरैक्टिव अनुभव: आयकर विषय पर आधारित डिजिटल और वीआर गेम, जिनमें 'लिटिल बी: बिग नेशन', वीआर बॉलिंग, नुक्कड़ नाटक, जादू के शो और क्विज शामिल हैं, सभी उम्र के आगंतुकों के लिए करदाता जागरूकता को आकर्षक बनाते हैं।

करदाता लाउंज के केंद्र में स्थापित 'ट्री ऑफ लाइफ' नामक कलाकृति  

अन्य सुविधाओं के साथ-साथ, लाउंज छः हेल्पडेस्कों के माध्यम से करदाताओं के लिए विशेष सेवाएं भी प्रदान करता है, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

रिटर्न दाखिल करना और इससे जुड़े प्रश्न

पैन और पैन से संबंधित सेवाएं

एआई चैटबॉट का इस्तेमाल

सीपीजीआरएएम के माध्यम से शिकायत निवारण

अंतर्राष्ट्रीय कराधान

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पडेस्क, जिसे इस वर्ष पहली बार शुरू किया गया है

अपने जानकारी और जागरूकता अभियानों के अंतर्गत, विभाग ने करदाताओं को दी जाने वाली सेवाओं पर 18 सूचनात्मक ब्रोशर जारी किए, साथ ही एक विशेष रूप से डिजाइन की गई बच्चों की पुस्तक भी जारी की जो खेलों, पहेलियों और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से आयकर की बुनियादी बातों से परिचित कराती है, जिससे अगली पीढ़ी के बीच प्रारंभिक कर जागरूकता और वित्तीय साक्षरता को प्रोत्साहन मिलता है।

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया 1
1/5 — PIB
सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया 2
2/5 — PIB
सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया 3
3/5 — PIB
सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया 4
4/5 — PIB
सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया 5
5/5 — PIB
शेयर करें

संबंधित खबरें