Skip to content
शनिवार, 21 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
शिक्षा

काशी तमिल संगमम 5.0 से पहले अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित: · अपडेट:

काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओर से प्री-इवेंट गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और शहर…

काशी तमिल संगमम 5.0 से पहले अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
फ़ोटो: PIB
शेयर करें

काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओर से प्री-इवेंट गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अस्सी घाट पर बच्चों ने अलग-अलग विषयों और संदेशों पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगों के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को उकेरने का प्रयास किया गया। घाट पर सजी रंगोलियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

काशी तमिल संगमम 5.0 की थीम 'तिरुक्कुरल पयिल्वोम-तिरुक्कुरल अभ्यास करें' है। तिरुक्कुरल नैतिकता और आचरण पर आधारित एक प्राचीन तमिल ग्रंथ है, जिसकी रचना कवि एवं दार्शनिक श्री तिरुवल्लुवर ने की थी। इसे तीन प्रमुख भागों में बांटा गया है—अऱम् (धर्म), पोरुळ्  (अर्थ) और इऩ्बम् (काम), जो आगे चलकर वीडु (मोक्ष) का मार्ग प्रशस्त करते हैं। संगमम के माध्यम से तिरुक्कुरल की शिक्षाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह इसके विचारों और मूल्यों से शिक्षा ले सकें। इसी क्रम में बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में संध्या भजन का आयोजन किया गया।

काशी तमिल संगमम के कोऑर्डिनेटर अंचल श्रीवास्तव ने बताया कि बीएचयू की ओर से प्री-इवेंट आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़ना है। रंगोली प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन में संगमम के प्रति उत्साह पैदा किया जा रहा है। मुख्य आयोजन से पहले इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
काशी तमिल संगमम 5.0 से पहले अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 1
1/1 — PIB
शेयर करें

संबंधित खबरें