Skip to content
शनिवार, 21 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
भारत

बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित: · अपडेट:
Read in English

बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम श्रीमती वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने आज, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
फ़ोटो: PIB
शेयर करें

बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम श्रीमती वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने आज, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा, जो 17 वर्षों में किसी बल्गेरियाई विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, भारत-बुल्गारिया साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत और बुल्गारिया के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष, मोबिलिटी, सांस्कृतिक संबंधों तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते के कार्यान्वयन से व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में हमारे संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के नए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे।

राष्ट्रपति ने भारत के प्रति बुल्गारिया के निरंतर समर्थन तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर उसके  घनिष्ठ सहयोग की भी सराहना की।

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की 1
1/5 — PIB
बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की 2
2/5 — PIB
बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की 3
3/5 — PIB
बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की 4
4/5 — PIB
बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की 5
5/5 — PIB
शेयर करें

संबंधित खबरें