Skip to content
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
अनाइन न्यूज़
ब्रेकिंग
टेक्नोलॉजी

सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण

स
द्वारा सुपर एडमिन
New Delhi · स्रोत: PIB · प्रकाशित: · अपडेट:

सीएसआईआर-संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर-एसईआरसी) एवं सीएसआईआर मद्रास कॉम्प्लेक्स (सीएमसी) में सितंबर 2026 में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 आयोजित किया गया। इस दौरान सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी के अधिकारियों, शोधार्थियों, परियोजना सहायकों, परियोजना सहयोगियों,…

सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण
फ़ोटो: PIB
शेयर करें

सीएसआईआर-संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर-एसईआरसी) एवं सीएसआईआर मद्रास कॉम्प्लेक्स (सीएमसी) में सितंबर 2026 में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 आयोजित किया गया। इस दौरान सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी के अधिकारियों, शोधार्थियों, परियोजना सहायकों, परियोजना सहयोगियों, प्रशिक्षुओं एवं संविदा कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में हिंदी टंकण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अनुवाद में त्रुटि पहचाने, हिंदी भूमिका निर्वहन, हिंदी अंत्याक्षरी, हिंदी वाद-विवाद, चित्र वर्णन, हिंदी प्रश्नोत्तरी, हिंदी पुस्तक पठन, पिक्शनरी, कवि सम्मेलन एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ शामिल थीं।

सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर 12 नवंबर 2026 को सीएसआईआर परिसर, तरमणि, चेन्नै में आयोजित समारोह के दौरान हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एन. आनंदवल्ली, निदेशक, सीएसआईआर-एसईआरसी एवं समन्वय निदेशक, सीएमसी, मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. जयकर श्रीनिवासन, विभागाध्यक्ष, आयुष विभाग, टैगोर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा श्री शैलेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, सीएमसी एवं श्री लोकनाथ पटनायक, प्रशासनिक अधिकारी, सीएसआईआर-एसईआरसी ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

डॉ. आशा जी. नायर, हिंदी अधिकारी, सीएसआईआर-एसईआरसी ने पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार हिंदी में कार्य करने और हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 के आयोजन में सहयोग देने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. पी. हरिकृष्णा, वैज्ञानिक-जी, सीएसआईआर-एसईआरसी तथा समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं पर एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तिका तमिल, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में तैयार की गई है, ताकि कर्मचारी एवं पेंशनभोगी चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।

श्री लोकनाथ पटनायक, प्रशासनिक अधिकारी, सीएसआईआर-एसईआरसी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

स्रोत: Press Information Bureau (PIB), Government of India — मूल स्रोत पढ़ें
यह सरकारी प्रेस विज्ञप्ति बिना बदलाव के प्रकाशित की गई है।
सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण 1
1/4 — PIB
सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण 2
2/4 — PIB
सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण 3
3/4 — PIB
सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण 4
4/4 — PIB
शेयर करें

संबंधित खबरें